Today Monday, 30 March 2026

/ स्पोर्ट्स / क्रिकेट

​IPL के लिए बांग्लादेश गिड़गिड़ाया, भारत की मनाही


बांग्लादेश:
कहतें है कि जब औकात न हो तो खोखला अकड़ नहीं दिखाना चाहिए क्योंकि उसके दूरगामी परिणाम होते हैं और अब कुछ ऐसी ही हालत बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की हो गई है, वे जब से मुस्तफिजुर रहमान के विवाद के बाद बांग्लादेशी सरकार ने IPL के ब्रॉडकास्टिंग और भारत के साथ खेलने पर रोक लगा दी थी और उसके बाद विश्व कप से भी नाम वापस ले लिया था लेकिन अब फिर से बांग्लादेश ठंडा होता हुआ दिखाई दे रहा है। बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार वहां की सरकार IPL के ब्रॉडकास्टिंग पर लगे बैन को हटा दिया है और पुनः बांग्लादेश में IPL का प्रसारण शुरू करने का एलान किया है और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB ) और बांग्लादेश सरकार ने BCCI से कई तरीकों से गुज़ारिश किया है कि वे बांग्लादेश में IPL के प्रसारण की अनुमति दें, लेकिन BCCI ने अब तक कोई भी अनुमति नहीं दिया है और साथ ही भारत सरकार ने भी बांग्लादेश में IPL दिखाने की कोई अनुमति नहीं दी है जिससे बांग्लादेश के लिए यह वैश्विक शर्मिंदगी भरा है लेकिन फिर भी भारत सरकार और BCCI के सामने मिन्नतें कर रहा है है क्योंकि बांग्लादेश के सरकार और क्रिकेट बोर्ड को मालूम है कि IPL बांग्लादेश में न दिखाने या खेलने से भारत सरकार या BCCI का कोई फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन बांग्लादेश एक बहुत बड़े रेवेन्यू से वंचित हो जाएगा। 

BCCI के इस निर्णय से भारत के कई क्रिकेट प्रेमियों ने सराहा है और कहा की BCCI का यह एक अच्छा फैसला है क्योंकि जब बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप का बहिष्कार किया था, तो भारत को भी ऐसा ही करना चाहिए और ऐसा करने से बांग्लादेश में क्रिकेट फैंस के लिए यह एक झटके के साथ साथ बांग्लादेश सरकार को भी बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान है क्योंकि IPL की दुनिया भर में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और इसे न देख पाना व्यूअरशिप को नुकसान पहुँचाता है।

वहीं कुछ भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का राय एकदम अलग है और उनका कहना है कि यह बेवकूफी भरा फैसला है क्योंकि इसका प्रसारण करने से BCCI को और ज्यादा कमाई ही होती और उस पैसे (बांग्लादेशी पैसे) का इस्तेमाल आगे और भी कामों में किया जा सकता था लेकिन हां, BCCI के पास काफ़ी पैसा है, इसलिए उसको क्या फर्क पड़ता है लेकिन अपनी ही ऑडियंस को क्यों नाराज़ करना चाहिए और वैसे भी बांग्लादेशी चाहें, तो इंटरनेट पर जाकर अनऑफिशियल लिंक से मैच देख ही सकते हैं, उन्हें बस आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा जो कि भारत को भी उठाना पड़ेगा इसलिए नुकसान दोनों का है। 

अगर सच में देखा जाए तो ब्रॉडकास्ट राइट्स और राजनीति अक्सर यह तय करते हैं कि फैंस क्या देख पाएंगे लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही कोई हल निकल आए ताकि फैंस इस रोमांचक खेल से वंचित न रहें।


  

Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi